CH-10.सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान
1. पृथ्वी पर आने वाली ऊर्जा कहलाती है-
(अ) सौर विकिरण
(ब) सूर्याभिताप
(स) पार्थिव विकिरण
(द) इनमें से कोई नहीं
2. सर्वाधिक सूर्याभिताप कहाँ पाया जाता है ?
(अ) विषुवत् रेखा पर
(ब) मकर रेखा पर
(स) कर्क रेखा पर
(द) ध्रुवों पर
3. किसी स्थान विशेष के औसत तापमान तथा उसके अक्षांशीय तापमान के औसत के मध्य के अन्तर को कहा जाता है-
(अ) तापीय व्युत्क्रमण
(ब) तापक्रमीय विसंगति
(स) अक्षांशीय विसंगति
(द) तापीय अनुकूलता
4. उच्च वायुमण्डलीय तापमान की विलोमता का प्रमुख
कारण है-
(अ) चक्रवात
(ब) ओजोन गैस की उपस्थिति
(स) जेट स्ट्रीम
(द) पाथिवावाकरण
5. सर्वाधिक तापमान कब अंकित किया जाता है ?
(अ) प्रातः 11 बजे
(ब) दोपहर 12 बजे
(स) अपराह्न 2 बजे
(द) अपराह्न 4 बजे
6. निम्नलिखित में से कहाँ पर दिन अथवा रात सबसे बड़े
होते हैं?
(अ) ध्रुव
(ब) कर्क रेखा
(स) मकर रेखा
(द) विषुवत रेखा
7. सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का विकिरण होता है-
(अ) लघु तरंगों के रूप में
(ब) मध्य तरंगों के ही
(स) दीर्घ तरंगों के रूप में
(द) उपर्युक्त में से कोई
8. 'पार्थिव विकिरण' होता है-
(अ) लघु तरंगों के रूप में
(ब) मध्यम तरंगों के रूप में
(स) दीर्घ तरंगों के रूप में
(द) इनमें से सभी
9. सूर्य एवं पृथ्वी के बीच की सर्वाधिक दूरी होती है-
(अ) 3 जनवरी को
(ब) 4 जुलाई को
(स) 21 जनवरी को
(द) 21 जून को
10. उपसौर (Perihelion) की स्थिति होती है-
(अ) 22 दिसम्बर को
(ब) 21 मार्च को
(स) 4 जुलाई को
(द) 3 जनवरी को
11. आकाश का नीला रंग व सर्य की लालिमा निम्न में किस
प्रक्रिया का परिणाम है?
(अ) प्रकीर्णन
(ब) परावर्तन
(स) अवशोषण
(द) परिसंचरण
12. वायुमण्डल के गर्म होने की प्रक्रिया कहलाती है-
(अ) परिचालन
(ब) संवहन
(द) उपर्युक्त सभी
(स) अवशोषण
13. क्षोभमण्ड में ऊँचाई के साथ तापमान-
(अ) घटता है
(ब) बढ़ता है
(स) कभी-कभी घटता है तथा कभी-कभी बढ़ता है।
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
14.निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा वायुमण्डल मुख्यतः
गर्म होता है?
(अ) लघु तरंगदैर्ध्य वाले सौर विकिरण से
(ब) लम्बी तरंगदैर्ध्य वाले स्थलीय विकिरण से
(स) परावर्तित सौर विकिरण से
(द) प्रकीर्णित सौर विकिरण से
15. निम्न में से तापक्रम व्युत्क्रमण की स्थिति क्या है?
(अ) ऊँचाई के साथ तापमान घटता है
(ब) ऊँचाई के साथ तापमान बढ़ता है
(स) ऊँचाई के साथ तापमान कभी घटता है और कभी बढ़ता है
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
16. वायुमण्डल के लम्बवत् तापन की प्रक्रिया को कहते हैं-
(अ) परिचालन
(ब) संवहन
(स) अभिवहन
(द) अवशोषण
17. धरातल द्वारा लौटाई गई परावर्तित ऊर्जा का प्रतिशत
कहलाता है-
(अ) एलबिडो
(ब) हरित गृह-प्रभाव
(स) सूर्यातप
(द) अपवर्तन
18. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एलबिडो को परिभाषित
करता है?
(अ) पृथ्वी द्वारा प्राप्त किया गया सौर विकिरण
(ब) पृथ्वी द्वारा सोखा गया सौर विकिरण
(स) पृथ्वी द्वारा परावर्तित किया गया सौर विकिरण
(द) वायुमण्डल द्वारा प्रकीर्णित विकिरण
19. निम्नलिखित में से किस सतह पर एलबिडो दर सर्वोच्च
मिलती है?
(अ) झील
(ब) हिम चादर
(स) चावल के खेत
(द) गेहूँ के खेत
20. आकाश के नीलेपन का प्रमुख कारण है-
(अ) वायुमण्डल द्वारा नीले प्रकाश का अवशोषण
(ब) सूर्य प्रकाश का वायु अणुओं द्वारा प्रकीर्णन
(स) वायु द्वारा नीले प्रकाश का निष्कासन
(द) जलवाष्प की उपस्थिति
21. निम्नलिखित में से कौन तापमान के क्षैतिज विवरण को
प्रभावित नहीं करता?
(अ) भूमि सतह की प्रकृति
(ब) महासागरीय धाराएँ
(स) सागरीय लहरें
(द) सागरीय जल की लवणता
22. तापमान में रूद्धोष्म परिवर्तन शब्द से तात्पर्य है-
(अ) वर्षण के बाद तापमान में गिरावट ।
(ब) सम्पीडन और विस्तार के माध्यम से आरोही वायु का
तापन और शीतलन
(स) आरोही पवन का तापन
(द) अवरोही पवन का शीतलन
23. शुष्क रूद्धोष्म ताप पतन दर कितनी है?
(अ) 10° सेग्रे. प्रति 1,000 मीटर
(ब) 6.5° सेग्रे. प्रति 1,000 मीटर
(स) 5° सेग्रे. प्रति 1,000 मीटर
(द) 4° सेग्रे. प्रति 1,000 मीटर
24. परिवर्तनमण्डल में 1° सेग्रे. तापमान की सामान्य पतन दर
होती है, प्रति-
(अ) 146 मी.
(ब) 156 मी.
(स) 165 मी.
(द) 175 मी.
25. निम्न में से कौन एक मौसमीय दशा तापमान के धरातलीय
प्रतिलोमन के लिए उपयुक्त नहीं है?
(अ) नीला आकाश
(ब) शान्त वातावरण
(स) मेघाच्छादित आकाश
(द) लम्बी शीतकालीन रातें
26. तापमान विलोमता उत्पन्न करने के लिए निम्नलिखित में से
कौन-सा कारक उत्तरदायी नहीं है?
(अ) लम्बी ठण्डी रातें
(ब) पर्वतीय घाटी
(स) तीव्र वेग से बहती वायु
(द) स्वच्छ वायु
27. निम्नलिखित में से कौन किसी स्थान के तापमान को प्रभावित
कर सकता है ?
(अ) अक्षांश
(ब) ऊँचाई
(स) समुद्र से दूरी
(द) इनमें से सभी
28. निम्नलिखित में से कहाँ पर दिन तथा रात सबसे बड़ा होता
(अ) कर्क रेखा
(ब) मकर रेखा
(स) ध्रुव
(द) विषुवत रेखा
29. सूर्यताप की सबसे ज्यादा मात्रा प्राप्त होती है।
(अ) भूमध्यरेखीय प्रदेश द्वारा
(ब) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र द्वारा
(स) ध्रुवीय क्षेत्र द्वारा
(द) शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र द्वारा
👇👇👇👇👇👇👇