यह नोट्स 11वी कक्षा 2024-25 Hiranpur +2 school के बच्चो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये एक बोर्ड कक्षा हैं। छात्रो के उपर काफी दबाव रहता हैं और वे एक्जाम के दिनो मे काफी तनाव से भी गुजरते है। परंतु अगर उन्हे एक बढ़िया नोट्स मिल जाए तो ये उनके लिए काफी मददगार साबित होगा। छात्रो के इसी तनाव को कम करने के लिय एवं उनके बोर्ड एक्जाम की तैयारी में सहायता के लिए हमने यहाँ पर एनसीईआरटी कक्षा 11 Geography का नोट्स दिया हैं। इस नोट्स को बहुत ही अनुभव द्वारा तैयार किया गया हैं। Regarding by - Mukesh Sir Hiranpur,Ph-9955814670/9973943536

Thursday, December 26, 2019

भाग - क
अध्याय-1
भूगोल एक विषय के रूप में
(Geography as a discipline)
पृथ्वी हमारा घर है। यहाँ चारों ओर अलग- अलग तत्व दिखाई देते हैं जिनमें मृदा वनस्पति, मैदान, पहाड़, नदियाँ, मौसम, सूर्य का प्रकाश, घर, सड़क, अस्पताल, खेत, पार्क,स्कूल, उद्योग, ऑफिस, व्यापारिक संस्थान आदि। इनमें से कुछ तत्त्व प्रकृति के अंग हैं,जबकि कुछ का निर्माण प्रकृति के सहयोग से मानव ने किया है। प्रकृति के तत्वों को प्राकृतिक तत्व कहते हैं, जबकि मानव द्वारा निर्मित तत्वों को मानवीय तत्व या सांस्कृतिक तत्व कहते हैं। प्राकृतिक एंव सांस्कृतिक तत्वों में यह अन्तर क्यों उत्पन्न हुआ ? पृथ्वी पर इन तत्वों का प्रतिरूप कैसा है? इनकी व्यवस्था के पीछे क्या कारण - कार्य संबंध हैं? इनकी जानकारीहमें भूगोल (Geography) में मिलती है।
Geography शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ग्रीक विद्वान इरेटॉस्थेनीज़ ने (276 - 194 ई. पू.) किया था। Geography शब्द ग्रीक भाषा के दो मूल शब्दों Geo अर्थात पृथ्वी Graphos अर्थात वर्णन करना से बना है। इसका शाब्दिक अर्थ 'पृथ्वी का वर्णन करना है। इस तरह भूगोल, पृथ्वी का वर्णन करता है। यह पृथ्वी के भौतिक वातावरण तथा मानवीय क्रियाओं के बीच अन्तर्प्रक्रियात्मक संबंधों की जानकारी देता है।
(अति लघुउत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 1 "भूगोल' अर्थात् Geography का शब्दिक अर्थ क्या है ?
उत्तर 'भूगोल' ग्रीक भाषा में दो शब्दों GEO अर्थात पृथ्वी तथा Graphos अर्थात वर्णन करना से बना है। इस तरह इसका शाब्दिक अर्थ 'पृथ्वी का वर्णन करना है।

प्रश्न 2 Geography शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था ?
उत्तर- 'इरेटॉस्थनीज, नामक ग्रीक विद्वान ने 232 ई. पू. में Geography शब्द का प्रयोग किया था।

प्रश्न 3 किस प्रश्न ने भूगोल को एक वैज्ञानिक विषय के रूप में स्थापित करने में मदद की?
उत्तर 'क्या, कहाँ और क्यों', प्रश्न ने भूगोल को एक वैज्ञानिक विषय के रूप में स्थापित करने में मदद की।

प्रश्न 4 भूगोल अध्ययन के दो प्रमुख उपागम कौन से हैं?
उत्तर- 1) क्रमबद्ध उपागम (SystematicApproach)
2) प्रादेशिक उपागम (RegionalApproach)

प्रश्न 5 भूगोल की दो मुख्य शाखाएँ कौन सी हैं ?
उत्तर- 1) भौतिक भूगोल (Physical Geography)
2) मानव भूगोल (Human Geography)

प्रश्न 6 'रिचर्ड हार्टशोन' ने भूगोल को किस प्रकार परिभाषित किया है ?
उत्तर- "भूगोल का उदेश्य धरातल की प्रादेशिक/क्षेत्रीय भिन्नता का वर्णन एंव व्याख्या करना है।

प्रश्न 7 प्रकृति व मानव के बीच अन्तर्प्रक्रियात्मक संबंधों से किस प्रकार के मानव के दर्शन होते हैं ?
उत्तर- 1) प्रकृति प्रभावित मनुष्य के।
2) मानवीकृत प्रकृति के।

प्रश्न 8 प्रकृति एवं मानव के बीच अन्तर्संबंध कैसे स्थापित हुए?
उत्तर- 1) अनुकूलन (Adaptation) के द्वारा
2) आपरिवर्तन (Modification) के द्वारा

प्रश्न 9 भूगोल में अर्थशास्त्र व जनांकिकी विषयों के अंतरापृष्ठ (Interface) कौन से हैं ?
उत्तर- 'अर्थशास्त्र का अंतरापृष्ठ आर्थिक भूगोल तथा 'जनांकिकी' का अंतरापृष्ठ जनसंख्या भूगोल हैं।

प्रश्न 10 भूगोल में 'दर्शन के दो अंग कौन से हैं ?
उत्तर- 1) भौगोलिक चिंतन
2) मानव पारिस्थितिकी

प्रश्न 11 विषय वस्तु उपागम किस भूगोल वेत्ता द्वारा दिया गया।
उत्तर- अलेक्जेंडर वान हल्बोल्ट (1769-1859)

प्रश्न 12 प्रादेशिक भूगोल की विभिन्न शाखाएँ कौन सी हैं ?
उत्तर- प्रादेशिक उपागम पर आधारित प्रादेशिक भूगोल की निम्नलिखित शाखाएँ हैं-
क) प्रादेशिक/क्षेत्रीय अध्ययन
ख) प्रादेशिक नियोजन
ग) प्रादेशिक विकास
घ) प्रादेशिक विवेचना/विश्लेषण

प्रश्न 13 भूगोल किस प्रकार ऐतिहासिक घटनाओं को प्रभावित करता है ?
उत्तर- 1) दूरी - दूरी ने विश्व इतिहास को बदलने में एक प्रभावशाली कारक का काम किया है।
2) क्षेत्रीय विस्तार - क्षेत्रीय विस्तार ने युद्ध के दौरान, विशेषकर पिछली शताब्दी में, अनेक देशों को सुरक्षा प्रदान की है।


3) विस्तृत समुद्र - विशाल समुद्र ने नया विश्व प्रदान कर उसकी भूमि को
युद्ध से बचाया है।
(दीर्घ उत्तरय प्रश्न)
प्रश्न.1 भूगोल सामाजिक व प्राकृतिक विज्ञानों से संबंध क्यों बनाता है ?
समझाइये।
उत्तर- 1) भूगोल प्राकृतिक एवं सामाजिक विज्ञानों के साथ घनिष्ठता से जुड़ा हुआ
है। इसका अपना एक विधितंत्र एवं उपागम है, जो इसे अन्य विज्ञानों से
अलग करता है।
2) भूगोल का दूसरे विषयों के साथ परासरणी (Osmotic) संबंध होता है, जबकि
__ दूसरे विषयों का अपना निजी विषय क्षेत्र होता है।
3) भूगोल व्यष्टिपरक सूचनाओं के बहाव को अवरूद्ध नहीं करता, जैसे कि
__शरीर की कोशिका झिल्ली रक्त बहाव को अवरूद्ध नहीं करती।
4) भूगोलवेत्ता सहयोगी विषयों से प्राप्त सूचनाओं एवं आंकड़ो का इस्तेमाल
___करते हुए क्षेत्रीय संदर्भ में उनका संश्लेषण विश्लेषण करता है।
5) मानचित्र जो भूगोलवेताओं का एक महत्वपूर्ण उपकरण है, क्षेत्रीय प्रतिरूप
को दृश्यरूप में दर्शाता है।
प्रश्न.2 क्रमबद्ध और प्रादेशिक भूगोल में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
__ अथवा
भूगोल के दो प्रमुख उपागमों का वर्णन कीजिए?
भूगोल के दो प्रमुख उपागम निम्नलिखित हैं-
(अ) क्रमबद्ध भूगोल (Systematic Geography):-
(1) क्रमबद्ध भूगोल में एक विशिष्ट भौगोलिक तत्व का अध्ययन
किया जाता है।
(2) क्रमबद्ध विधि किसी क्षेत्र का समाकलित (Integrated) रूप
प्रस्तुत करती है।
यह विधि राजनैतिक इकाइयों पर आधारित होती है।
(4) यह अध्ययन, खोज व तथ्यों को प्रस्तुत करती है।
(5) इस अध्ययन में एक घटक जैसे जलवायु के आधार पर विभिन्न
प्रकार व उप-प्रकार निश्चित किए जाते हैं।
(ब) प्रादेशिक भूगोल (Regional Geography):-
(1) प्रादेशिक भूगोल में किसी एक प्रदेश का सभी भौगोलिक तत्वों
के संदर्भ में एक इकाई के रूप में अध्ययन किया जाता है।
(2) प्रादेशिक विधि एकाकी रूप प्रस्तुत करती है।
(3) यह विधि भौगोलिक इकाइयों पर आधारित है।


CH-10.सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान 1. पृथ्वी पर आने वाली ऊर्जा कहलाती है- (अ) सौर विकिरण  (ब) सूर्याभिताप (स) पार्थिव विकि...