यह नोट्स 11वी कक्षा 2024-25 Hiranpur +2 school के बच्चो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये एक बोर्ड कक्षा हैं। छात्रो के उपर काफी दबाव रहता हैं और वे एक्जाम के दिनो मे काफी तनाव से भी गुजरते है। परंतु अगर उन्हे एक बढ़िया नोट्स मिल जाए तो ये उनके लिए काफी मददगार साबित होगा। छात्रो के इसी तनाव को कम करने के लिय एवं उनके बोर्ड एक्जाम की तैयारी में सहायता के लिए हमने यहाँ पर एनसीईआरटी कक्षा 11 Geography का नोट्स दिया हैं। इस नोट्स को बहुत ही अनुभव द्वारा तैयार किया गया हैं। Regarding by - Mukesh Sir Hiranpur,Ph-9955814670/9973943536

Saturday, February 29, 2020


CH-2.पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

1. पृथ्वी की उत्पत्ति से सम्बन्धित निहारिका परिकल्पना किसने
प्रस्तुत की?
(अ) काण्ट ने (ब) लाप्लास ने
(स) जेम्स जीन्स ने (द) ऑटो श्मिड ने

2. कौन-सी परिकल्पना होयल तथा लिटिलटन द्वारा प्रतिपादित
की गयी?
(अ) निहारिका परिकल्पना
(ब) ज्वारीय परिकल्पना
(स) नोवा परिकल्पना
(द) ग्रहाणु परिकल्पना

3. निम्नांकित में से किस सिद्धान्त से ग्रहों के आकार का
सर्वोत्तम स्पष्टीकरण होता है ?
(अ) निहारिका (ब) नवतारा
(स) ज्वारीय (द) ग्रहाणु

4. सौरमण्डल का प्रधान आकाशीय पिण्ड कौन-सा है ?
(अ) पृथ्वी (ब) ट्रम्पलर
(स) सूर्य
(द) वेस्टा

5.निम्न में से किसका सिद्धान्त 'एकतारक परिस
सम्बन्धित है?
(अ) लाप्लास
(ब) चैम्बरलेन एवं मोल्टन
(स) जेम्स जीन्स एवं जेफरीज
(द) हायल एवं लिटिलटन

6. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति का सर्वमान्य नवीनतम सिद्धान्त है-
(अ) निहारिका सिद्धान्त (ब) ज्वारीय सिद्धान्त
(स) ग्रहाणु सिद्धान्त (द) बिग बैंग सिद्धान्त

7. निम्न में से किस सिद्धान्त को विस्तरित ब्रह्माण्ड परिकल्पना
के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) निहारिका सिद्धान्त (ब) ज्वारीय सिद्धान्त
(स) बिग बैंग सिद्धान्त (द) ग्रहाणु सिद्धान्त

8. 'एडबिन हब्बल' का सम्बन्ध निम्न में से किस परिकल्पना
से है?
(अ) ज्वारीय परिकल्पना (ब) निहारिका परिकल्पना
(स) ग्रहाणु परिकल्पना (द) बिग बैंग परिकल्पना


9.'प्रकाश वर्ष' निम्न में किसकी इकाई है?
(अ) दूरी की
(ब) समय की
(स) तापमान की
(द) ऊँचाई की

10.निम्न में से जो बाह्य (जोवियन) ग्रह नहीं है? बताइए।
(अ) बुध
(ब) बृहस्पति
(स) शनि
(द) वरूण

11. सबसे अधिक उपग्रहों की संख्या में निम्न में से किस ग्रह
में हैं?
(अ) पृथ्वी
(ब) वृहस्पति
(स) शनि
(द) यूरेनस

12. वर्तमान समय में ग्रहों की संख्या मानी जाती है-
(अ)9
(ब) 10
(स) 8
(द) 11

13. निम्न में से कौन बाह्य (Outer) ग्रह है?
(अ) बुध
(ब) शुक्र
(स) शनि
(द) पृथ्वी

14. 'द बिग स्प्लेट' का सम्बन्ध निम्न में से किससे है?
(अ) पृथ्वी की उत्पत्ति से
(ब) पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति से
(स) वायुमण्डल की संरचना से
(द) चन्द्रमा की उत्पत्ति से

15. प्रारम्भ में पृथ्वी का वायुमण्डल निम्न में से किन गैसों से
निर्मित था?
(अ) ऑक्सीजन व नाइट्रोजन से
(ब) हाइड्रोजन व हीलियम से
(स) कार्बन डाइ-ऑक्साइड व जलवाष्प से
(द) जलवाष्प व धूलि कणों से

16. ब्रह्माण्ड के विस्तार के सन्दर्भ में स्थिर अवस्था संकलन
प्रस्तुत की-
(अ) ओटो शिमिड ने (ब) लायल ने
(स) जेम्स जीन्स ने (द) लिटिलटन ने

17. निहारिका परिकल्पना में संशोधन निम्न में से किसने किया?
(अ) ओटो शिमिड व वाइजास्कर ने
(ब) एडविन हब्बल ने
(स) चैम्बरलिन व मोल्टन नेu
(द) लिटिलटन ने

18. निम्न में से किस सिद्धान्त से ग्रहों के आकार का सर्वोत्तम
स्पष्टीकरण होता है?
(अ) निहारिका (ब) नवतारा
(स) ज्वारीय (द) ग्रहाणु

19. पृथ्वी की उत्पत्ति के बारे में ज्वारीय परिकल्पना किसने
प्रस्तुत की?
(J.A.C. 2019)
(अ) काण्ट
(ब) लाप्लास
(स) चैम्बरलिन (द) जीन्स तथा जैफ्रे

20. दोनों सिरों पर लघुत्तम ग्रह तथा मध्य में बड़ा ग्रह सौरमण्डल
की उत्पत्ति के सन्दर्भ में इस कथन का समर्थन निम्न में से
कौन-सा सिद्धान्त करता है?
(अ) बिग बैंग सिद्धान्त (ब) ज्वारीय परिकल्पना
(स) द्वैतारक सिद्धान्त (द) सीफीड सिद्धान्त

21. यह कथन किसका है 'मुझे पदार्थ दो', मैं तुम्हें दिखाऊँगा
कि उससे पृथ्वी कैसे बनती है?
(अ) चैम्बरलिन (ब) जेम्स तथा जैफ्रे
(स) काण्ट
(द) लाप्लास

22. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(अ) काण्ट-गैसीय परिकल्पना
(ब) जेम्स जीन्स एवं जैफ्रे-ग्रहाणु परिकल्पना
(स) रसेल-द्वैतारक परिकल्पना
(द) लाप्लास-निहारिका परिकल्पना

23. कौन-सा ग्रह भीतरी ग्रह है?
(अ) पृथ्वी
(ब) बृहस्पति
(स) शनि
(द) अरुण

24. कौन-सा ग्रह भीतरी ग्रह नहीं है?
(अ) बुध
(ब) शुक्र
(स) पृथ्वी
(द) शनि

25. लाप्लास ने निहारिका सिद्धान्त कब प्रस्तुत किया?
(अ) 1795 (ब) 1796
(स) 1797
(द) 1798

26. जेम्स तथा जेफरी ने कौन-सा सिद्धान्त प्रस्तुत किया ?
(अ) निहारिका (ब) द्वैतारक सिद्धान्त
(स) एक तारक सिद्धान्त (द) विस्थापन सिद्धान्त

27. ऑटोशिमिड किस देश का वैज्ञानिक था?
(अ) रूस
(ब) जर्मनी
(स) फ्रांस
(द) इंग्लैण्ड

28. निम्नलिखित में से भीतरी ग्रह कौन-से हैं?
(अ) पृथ्वी व सूर्य के बीच पाए जाने वाले ग्रह
(ब) सूर्य व क्षुद्र ग्रहों की पट्टी के बीच पाए जाने वाले ग्रह
(स) वे ग्रह जो गैसीय हैं
(द) बिना उपग्रह वाले ग्रह

29. पृथ्वी पर जीवन निम्नलिखित में से लगभग कितने वर्षों
पहले आरम्भ हुआ?
(अ) 1 अरब 37 करोड़ वर्ष पहले
(ब) 38 लाख वर्ष पहले
(स) 460 करोड़ वर्ष पहले
(द) 3 अरब 80 करोड़ वर्ष पहले

30. चन्द्रमा की उत्पत्ति कितने वर्ष पूर्व हुई?
(अ) 2.44 अरब वर्ष (ब) 4.44 अरब वर्ष
(स) 3.44 अरब वर्ष (द) 6.44 अरब वर्ष

31. पृथ्वी की आयु कितनी है?
(अ) 4.6 लाख वर्ग (ब) 4.6 करोड़ वर्ष
(स) 4.6 अरब वर्ष (द) 4.6 खरब वर्ष

32. बिग बैंग की घटना आज से कितने वर्ष पूर्व हुई?
(अ) 13.7 करोड़ वर्ष (ब) 13.7 अरब वर्ष
(स) 4.4 अरब वर्ष (द) 5.6 करोड़ वर्ष

33. सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है?
(अ) बृहस्पति (ब) शनि
(स) मंगल
(द) शुक्र

34.  ……….बोना ग्रह है?
(अ) बुध 
(ब) शुक्र
(स) मंगल
(द) प्लूटो

👇👇👇👇👇👇👇
PDF के लिए link को click करें

No comments:

Post a Comment

CH-10.सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान 1. पृथ्वी पर आने वाली ऊर्जा कहलाती है- (अ) सौर विकिरण  (ब) सूर्याभिताप (स) पार्थिव विकि...